Iran-Israel Conflict : तेल संकट पर G7 अलर्ट
Iran-Israel Clash: G7 Alert on Oil Crisis

विशेष/प्रतिनिधि : ईरान और इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक तेल बाजार में अस्थिरता बढ़ गई है। इसी मुद्दे पर G7 देशों के विदेश मंत्रियों ने एक आपात बैठक कर कच्चे तेल की कीमतों में आई तेज बढ़ोतरी पर चिंता व्यक्त की। मंत्रियों ने कहा कि यदि स्थिति और बिगड़ती है तो ऊर्जा बाजार को स्थिर रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
बैठक के दौरान G7 देशों के विदेश मंत्रियों ने इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर से टेलीफोन पर बातचीत कर पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के संभावित प्रभावों पर चर्चा की। खासतौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए ऊर्जा आपूर्ति में बाधा की आशंका को लेकर चिंता जताई गई। तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगभग 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं। G7 समूह में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका के साथ यूरोपीय संघ शामिल हैं, जो दुनिया की प्रमुख औद्योगिक अर्थव्यवस्थाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं।



