Trending

UNSC में भारत ने उठाया आतंकवाद का मुद्दा

India Raises Terrorism Issue at UNSC

विशेष/प्रतिनिधि : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने सीमा पार आतंकवाद को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इसके खिलाफ एकजुट होकर कार्रवाई करने की अपील की है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतानेनी हरीश ने कहा कि आतंकवाद आज पूरी दुनिया के लिए गंभीर और साझा खतरा बन चुका है, जिसे समाप्त करने के लिए वैश्विक स्तर पर ठोस और समन्वित प्रयास जरूरी हैं।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में किसी भी प्रकार की दोहरी नीति नहीं अपनाई जानी चाहिए। इस दौरान हरीश ने अफगान क्षेत्र में हाल ही में हुए एयरस्ट्राइक की कड़ी निंदा भी की। उन्होंने कहा कि एक ओर अंतरराष्ट्रीय कानून और इस्लामिक एकता के उच्च सिद्धांतों की बात करना और दूसरी ओर रमजान के पवित्र महीने में ऐसे हवाई हमले करना, जिनमें निर्दोष नागरिकों की जान जाती है, पूरी तरह पाखंड को दर्शाता है। भारत ने दोहराया कि आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक सहयोग ही स्थायी समाधान का रास्ता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker