Trending

Post-Budget Webinar: युवाओं के स्वास्थ्य और स्किल पर जोर

Post-Budget Webinar: Emphasis on Youth Health and Skills

दिल्ली/प्रतिनिधि : बजट के बाद आयोजित वेबिनार श्रृंखला के चौथे सत्र में प्रधानमंत्री ने भाग लिया। यह वेबिनार “सबका साथ, सबका विकास– जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति” विषय पर आयोजित किया गया। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन समेत बजट में की गई 22 महत्वपूर्ण घोषणाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के करीब 193 विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।

वेबिनार में रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया गया। इसके तहत एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (AVGC) क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कंटेंट क्रिएटर लैब विकसित करने जैसे प्रस्तावों पर चर्चा हुई। साथ ही स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों के साथ भी विशेष सत्र आयोजित किए गए। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में युवाओं के स्वास्थ्य, कौशल विकास और शिक्षा को देश की प्रगति का आधार बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करना सरकार की प्राथमिक प्रतिबद्धता है। प्रधानमंत्री ने पर्यटन क्षेत्र को नए सिरे से विकसित करने और उसे रोजगार का बड़ा माध्यम बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker