West Asia Crisis: हालात पर भारत की पैनी नजर
India Closely Monitoring the Situation in the West Asia crisis

विशेष/प्रतिनिधि : अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच भारत सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। खासकर पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में तेजी से बदल रहे हालात को देखते हुए विदेश मंत्रालय सतर्कता के साथ निगरानी कर रहा है।
विदेश मंत्रालय ने उन भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है, जो फिलहाल इस क्षेत्र के विभिन्न देशों में रह रहे हैं या किसी कारणवश वहां फंसे हुए हैं। सरकार ने सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी है कि वे स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और अपने-अपने क्षेत्र में स्थित भारतीय दूतावास या वाणिज्य दूतावास के संपर्क में रहें। इसके साथ ही विदेश मंत्रालय ने प्रभावित भारतीयों और उनके परिजनों की सहायता के लिए एक विशेष नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) भी स्थापित किया है। यह नियंत्रण कक्ष लोगों की पूछताछ और मदद से जुड़े मामलों पर नजर रखेगा और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएगा।



