Trending

T20 World Cup: इंडिया की जीत पर नेताओं और दिग्गजों ने दी बधाई

T20 World Cup: Leaders and Dignitaries Congratulate India on its Victory

मुंबई/प्रतिनिधि : टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को देशभर से बधाइयां मिल रही हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने टीम इंडिया, मैनेजमेंट और सपोर्ट स्टाफ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस शानदार जीत ने क्रिकेट प्रेमियों को गर्व और खुशी का पल दिया है। उन्होंने कहा कि यह सफलता युवाओं के टैलेंट और मेहनत का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत खिलाड़ियों के कौशल, दृढ़ संकल्प और शानदार टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि ने हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाकर देश का सम्मान बढ़ाया है। पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने भी टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए इसे शानदार और यादगार उपलब्धि बताया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker