Trending

West Asia Tensions के बीच एयर इंडिया का ऐलान

Air India's Announcement Comes Amid Rising Tensions in West Asia

दिल्ली/प्रतिनिधि : पश्चिम एशिया में बदलते हालात के बीच देश की सिविल एविएशन मिनिस्ट्री स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। यात्रियों की सुरक्षा और फ्लाइट ऑपरेशन सुचारू रखने के लिए एयरलाइंस आवश्यक ऑपरेशनल बदलाव भी कर रही हैं। इसी बीच एयर इंडिया ने 10 से 18 मार्च 2026 के बीच नौ अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर 78 अतिरिक्त उड़ानों की घोषणा की है।

एयरलाइन के मुताबिक इन अतिरिक्त उड़ानों से करीब 17,660 सीटें बढ़ेंगी, जिससे यात्रियों को अधिक विकल्प मिल सकेंगे। ये उड़ानें दिल्ली और मुंबई से न्यूयॉर्क, लंदन, फ्रैंकफर्ट, पेरिस, एम्स्टर्डम, ज्यूरिख, कोलंबो और माले के लिए संचालित की जाएंगी। वहीं वापसी में विमान फ्रैंकफर्ट, पेरिस, एम्स्टर्डम, ज्यूरिख, माले और कोलंबो से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। सात मार्च के पैसेंजर मूवमेंट डेटा के अनुसार इस क्षेत्र से भारत के लिए 51 इनबाउंड फ्लाइट्स संचालित हुईं, जिनमें 8,175 यात्री आए। मंत्रालय हवाई किराए पर भी नजर रख रहा है और यात्रियों को फ्लाइट शेड्यूल के ताज़ा अपडेट के लिए एयरलाइंस से संपर्क में रहने की सलाह दी गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker