Trending

West Asia Crisis: Iran-US तनाव पर भारत की चिंता

West Asia Crisis: India Concerned Over Iran-US Tensions

विशेष/प्रतिनिधि : ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव को और बढ़ाने से बचने और आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की है। मंत्रालय ने कहा कि हाल के दिनों में संघर्ष न केवल बढ़ा है बल्कि इसके प्रभाव दूसरे देशों तक फैलते दिखाई दे रहे हैं। इस कारण क्षेत्र में तबाही और मौतों की संख्या बढ़ रही है, जबकि सामान्य जनजीवन और आर्थिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं।

भारत ने यह भी कहा कि पश्चिम एशिया क्षेत्र की स्थिरता और सुरक्षा उसके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। खाड़ी देशों में लगभग एक करोड़ भारतीय नागरिक रहते और काम करते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा और भलाई भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार ने मर्चेंट शिपिंग पर हमलों की भी कड़ी निंदा की है और प्रभावित देशों में भारतीय दूतावासों को भारतीय नागरिकों की मदद के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker