Trending

President Murmu ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएँ

President Murmu Extends Holi Greetings to the Nation

दिल्ली/प्रतिनिधि : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने होली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि होली आनंद, उल्लास और रंगों का त्योहार है, जो समाज में भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व लोगों को आपसी भेदभाव भुलाकर एक-दूसरे के करीब आने और प्रेम तथा विश्वास को बढ़ाने की प्रेरणा देता है। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि होली का त्योहार हमारे समाज में आशा, सकारात्मकता और एकता की भावना को मजबूत करता है।

राष्ट्रपति ने देशवासियों से अपील की कि वे इस उत्सव को शांति, सौहार्द और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता के साथ मनाएँ। उन्होंने विश्वास जताया कि रंगों का यह पर्व देश में प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता को और अधिक सुदृढ़ करेगा। उन्होंने सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को होली की शुभकामनाएँ दीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker