US-Israel का ईरान पर बड़ा ऑपरेशन
US-Israel Launches Major Operation Against Iran

विशेष/प्रतिनिधि : ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की कथित मौत के बाद पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिका और उसके सहयोगियों ने पिछले 36 घंटों में “ऑपरेशन एपिक फ्यूरी” शुरू किया है, जो तब तक जारी रहेगा जब तक सभी रणनीतिक लक्ष्य पूरे नहीं हो जाते।
इज़राइल में सार्वजनिक जमावड़े पर रोक, स्कूल-ऑफिस बंद और अस्पतालों के कई विभाग भूमिगत स्थानों पर शिफ्ट कर दिए गए हैं। ईरान ने दावा किया कि उसने खाड़ी में तैनात USS अब्राहम लिंकन पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया, हालांकि अमेरिका ने इसे खारिज किया। ईरान ने पश्चिम एशिया में अमेरिकी-इज़राइली ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए तथा खाड़ी क्षेत्र में कई धमाकों की खबरें सामने आईं। इस बीच भारत ने सुरक्षा कारणों से जोखिम वाले एयरस्पेस से बचने के निर्देश दिए और लगभग 350 उड़ानें रद्द कर दीं।



