India-Canada रिश्तों को नई दिशा
A New Direction for India-Canada Relations

दिल्ली/प्रतिनिधि : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी आज नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में डेलीगेशन-स्तर की महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। यह मार्क कार्नी का भारत का पहला आधिकारिक दौरा है, जिसे द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज़ से अहम माना जा रहा है।
बैठक में भारत-कनाडा साझेदारी की व्यापक समीक्षा की जाएगी। दोनों देश व्यापार, निवेश, ऊर्जा सहयोग, आवश्यक खनिज, कृषि, शिक्षा, रिसर्च और इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही संबंधों को नई रणनीतिक दिशा देने पर भी फोकस रहेगा। दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक विकास से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे और इंडिया-कनाडा CEO फोरम में भी भाग लेंगे। सोशल मीडिया पोस्ट में मार्क कार्नी ने ऊर्जा, कौशल विकास, इनोवेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में नई साझेदारी की इच्छा जताई है। इस दौरे को दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



