
Hind-di-Chadar: धर्म और मानवता के लिए सर्वोच्च बलिदान
Hind-di-Chadar: The Supreme Sacrifice for Religion and Humanity
नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : नवी मुंबई के खारघर स्थित ओवे मैदान में हिंद-दी-चादर गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीवी के माध्यम से संबोधित किया। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री ने गुरु तेग बहादुर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने मानवता और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका त्याग पूरे देश के लिए प्रेरणा है और सामाजिक एकता का संदेश देता है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार सिख समुदाय की आस्था और सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। अमित शाह ने कहा कि उनके बलिदान से ही धर्म सुरक्षित है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने उनके नाम पर अस्पताल शुरू करने तथा स्कूल पाठ्यक्रम में पाठ शामिल करने की घोषणा की। एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार ने भी समाज को एकजुट रहने की अपील की।



