
Navi Mumbai में पेड़ों की कटाई पर श्रृंखला आंदोलन
Outrage over tree felling in Navi Mumbai
नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : नवी मुंबई के पाम बीच रोड पर रविवार को बड़ी संख्या में नागरिकों ने मानव श्रृंखला बनाकर नवी मुंबई महानगरपालिका (NMMC) को स्पष्ट संदेश दिया कि प्रस्तावित अंडरपास के लिए 440 बड़े पेड़ों की कटाई या ट्रांसप्लांटेशन योजना रद्द की जाए और हरित विकल्प अपनाया जाए। पर्यावरण संगठनों और नागरिक मंचों का कहना है कि बढ़ते वायु प्रदूषण और शहरी गर्मी के बीच शहर पुराने पेड़ों को खोने का जोखिम नहीं उठा सकता।
नाइटकनेक्ट फाउंडेशन के निदेशक बी. एन. कुमार ने बताया कि वाशी-सानपाड़ा ट्रांस-हार्बर रेलवे ट्रैक पर मौजूदा रोड-ओवर-ब्रिज को बढ़ाकर एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने का विकल्प विशेषज्ञों के साथ तैयार किया जा रहा है, जिससे ट्रैफिक भी कम होगा और हरित आवरण भी बचेगा। पाम बीच ग्रीन्स फोरम के संयोजक श्रीकांत पटकी ने प्रस्ताव को मोराज ट्रैफिक आइलैंड तक बढ़ाने की बात कही। सेव बेलापुर हिल्स, पारसिक ग्रीन्स सहित कई संगठनों ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि 10-12 वर्ष पुराने पेड़ों की भरपाई नए पौधों से संभव नहीं है और शहर पहले ही प्रति व्यक्ति तीन पेड़ों के मानक से पीछे है।



