Budget 2026-27: विकसित भारत पर पीएम का संबोधन
Budget 2026-27: PM's Address on a Developed India

दिल्ली/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह “विकसित भारत के लिए प्रौद्योगिकी, सुधार और वित्त” विषय पर आयोजित वेबिनार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे। केंद्रीय बजट 2026-27 के बाद आयोजित होने वाली वेबिनार श्रृंखला की यह पहली ऑनलाइन संगोष्ठी है।
इस वेबिनार में सार्वजनिक पूंजी व्यय, बुनियादी ढांचा विकास, बैंकिंग क्षेत्र सुधार, वित्तीय क्षेत्र प्रबंधन, पूंजी बाजारों की मजबूती तथा कर सुधारों के जरिए जीवन सुगमता जैसे प्रमुख विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी। कार्यक्रम में उद्योग जगत, वित्तीय संस्थानों, बाजार विशेषज्ञों, सरकारी अधिकारियों और शिक्षा क्षेत्र के प्रतिनिधि भाग लेंगे। सरकार का उद्देश्य इन वेबिनारों के माध्यम से हितधारकों की प्रतिक्रिया प्राप्त करना और पूर्व अनुभवों से सीख लेकर बजट घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है। इससे नीतियों को व्यावहारिक स्तर पर लागू करने और आर्थिक विकास को गति देने में सहायता मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।



