Bengal की अंतिम वोटर लिस्ट कल जारी
Bengal's Final Voter List to be Released Tomorrow

दिल्ली/प्रतिनिधि : Supreme Court of India के निर्देश पर West Bengal की अपूर्ण अंतिम मतदाता सूची कल जारी की जाएगी। इस सूची में उन मतदाताओं के नाम भी शामिल रहेंगे, जिनके दस्तावेज और जानकारी का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत न्यायिक सत्यापन अभी शेष है।
Election Commission of India के सूत्रों के अनुसार पुनरीक्षण शुरू होने पर राज्य में 7 करोड़ 66 लाख से अधिक मतदाता दर्ज थे। इनमें से करीब 58 लाख फर्जी, मृत, स्थानांतरित या लापता मतदाताओं के नाम मसौदा सूची से पहले ही हटाए जा चुके हैं। अब लगभग 7.8 करोड़ मतदाता अंतिम सूची में शामिल होंगे। आयोग ने Mamata Banerjee के उस दावे को खारिज किया है कि एक करोड़ 20 लाख नाम हट सकते हैं। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी Manoj Kumar Agrawal ने कहा कि अधिसूचना से पहले स्वीकृत मामले अंतिम सूची में जोड़े जाएंगे, जबकि लंबित मामलों के साथ “अधिनिर्णय” या “हटाया गया” अंकित होगा।



