Trending

India Visit: भारत दौरे पर कनाडा के PM कार्नी

Canadian PM Carney on India Visit

मुंबई/प्रतिनिधि : कनाडा के प्रधानमंत्री Mark Carney आज से 2 मार्च तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। यह उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है। विदेश मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री कार्नी आज मुंबई पहुंचेंगे और अगले दो दिनों तक विभिन्न व्यावसायिक संगोष्ठियों में भाग लेंगे। वे उद्योग जगत, वित्तीय विशेषज्ञों, दोनों देशों के प्रमुख कार्यकारी अधिकारियों, नवाचारियों तथा भारत में कार्यरत कनाडाई पेंशन निधि प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे।

एक मार्च को कार्नी दिल्ली पहुंचेंगे, जहां 2 मार्च को उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री Narendra Modi से होगी। हैदराबाद हाउस में शिष्टमंडल स्तर की वार्ता के दौरान दोनों नेता भारत-कनाडा रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा करेंगे और व्यापार, निवेश व नवाचार सहित प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। दोनों नेता भारत-कनाडा सीईओ फोरम की बैठक में भी शामिल होंगे। यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने और साझेदारी मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker