
Sunetra Pawar बनीं NCP की राष्ट्रीय अध्यक्ष
Sunetra Pawar becomes NCP National President
वरली/प्रतिनिधि : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को सर्वसम्मति से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया है। यह निर्णय मुंबई के वरली में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में लिया गया। अधिवेशन में पार्टी नेतृत्व ने संगठनात्मक पुनर्गठन और आगामी चुनावी रणनीति पर भी चर्चा की।
पार्टी ने दिवंगत अजीत पवार के पुत्र पार्थ पवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है। इसे संगठन में नई पीढ़ी को आगे लाने की पहल माना जा रहा है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनेत्रा पवार ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसान पार्टी की विचारधारा के केंद्र में हैं और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए आधुनिक तकनीक तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। पार्टी ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसान-हितैषी नीतियों पर विशेष ध्यान देने की प्रतिबद्धता दोहराई।



