Israel Visit: PM मोदी की इज़राइल यात्रा ऐतिहासिक
Israel Visit: PM Modi's Visit to Israel is Historic

दिल्ली/प्रतिनिधि : नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय इज़राइल यात्रा संपन्न हो गई है। इस दौरान भारत-इज़राइल संबंधों को नई गति देने वाले कई महत्वपूर्ण समझौते हुए। प्रधानमंत्री ने इज़राइल संसद कनेस्सेट को संबोधित करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों और रणनीतिक साझेदारी पर जोर दिया तथा उन्हें सर्वोच्च संसदीय सम्मान से भी सम्मानित किया गया।
PM मोदी ने इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ मुलाकात कर एआई, साइबर सुरक्षा, स्टार्टअप, नवाचार और अनुसंधान सहयोग को बढ़ाने पर सहमति जताई। विज्ञान-प्रौद्योगिकी संयुक्त आयोग को मंत्रिस्तरीय स्तर तक उन्नत करने का निर्णय लिया गया। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग से भेंट कर द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने पर चर्चा की और उन्हें भारत आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने याद वाशेम स्मारक जाकर नरसंहार पीड़ितों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। यह दौरा दोनों देशों के संबंधों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।



