Trending

AI Summit: IIT गांधीनगर ने लॉन्च किया 22 भाषाओं वाला AI कीबोर्ड

HAIx Lab : AI Keyboard Launched in 22 Languages

दिल्ली/प्रतिनिधि : नई दिल्ली में आयोजित AI Impact Summit में देशभर के प्रमुख संस्थानों ने अपने नवाचार प्रस्तुत किए। इस मंच पर IIT गांधीनगर ने दो ऐसे प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित किए, जो तकनीकी रूप से उन्नत होने के साथ-साथ सामाजिक उपयोगिता पर केंद्रित हैं। संस्थान की HAIx Lab ने तकनीक को मानवीय बनाने और हर वर्ग तक पहुँचाने के उद्देश्य से काम शुरू किया है, खासकर चिकित्सा क्षेत्र और दिव्यांगजन सशक्तिकरण पर ध्यान दिया गया है।

सहायक प्रोफेसर योगेश के मीना ने बताया कि लैब का प्रमुख प्रोजेक्ट “गेज-कंट्रोल्ड हिंदी वर्चुअल कीबोर्ड” एक हैंड्स-फ्री प्रणाली है, जिसे व्यक्ति अपनी आँखों की हलचल से संचालित कर सकता है। इसमें आई-ट्रैकिंग के साथ EMG और EEG न्यूरोसिग्नल्स का उपयोग किया गया है तथा 22 भारतीय भाषाएँ शामिल हैं। यह तकनीक बोलने या हाथों से टाइप करने में असमर्थ लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। अब वे आँखों से टाइप कर संवाद कर सकेंगे और डिजिटल दुनिया से जुड़ पाएंगे, जिससे आत्मनिर्भरता को नई दिशा मिलेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker