Trending
President Visit : जैसलमेर में वायुशक्ति अभ्यास देखेंगी राष्ट्रपति
President to Observe Vayu Shakti Exercise in Jaisalmer

जैसलमेर/प्रतिनिधि : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज जैसलमेर में आयोजित भारतीय वायुशक्ति अभ्यास का अवलोकन करेंगी। वह दो दिन के राजस्थान दौरे पर हैं। कार्यक्रम से पहले राष्ट्रपति स्वदेश में विकसित हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ में उड़ान भरेंगी, जिसका निर्माण हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने किया है।
शाम को राष्ट्रपति भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट पोखरण फायरिंग रेंज से भारतीय वायु सेना का वायुशक्ति प्रदर्शन देखेंगी। इस दौरान विभिन्न लड़ाकू विमान अपनी परिचालन क्षमता और सामरिक कौशल का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी उपस्थित रहेंगे। यह अभ्यास देश की हवाई ताकत और स्वदेशी रक्षा तकनीक की क्षमता का महत्वपूर्ण प्रदर्शन माना जा रहा है।



