Trending

International Food Conference में 25 देशों के प्रतिनिधि शामिल

Delegates from 25 Countries Participate in the International Food Conference

हरियाणा/प्रतिनिधि : खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने आज हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली स्थित राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के विजन को साकार करने में कृषि और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

उन्होंने जोर देकर कहा कि नई तकनीकों के उपयोग से कृषि उत्पादों का मूल्यवर्धन किया जाना जरूरी है, जिससे किसानों की आय बढ़ेगी और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। मंत्री ने यह भी कहा कि वैश्विक बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए फल-सब्जियों और अन्य कृषि उत्पादों का उत्पादन अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप होना चाहिए। सम्मेलन में 25 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, जबकि देशभर के कई विश्वविद्यालयों के कुलपति और विशेषज्ञ भी इसमें शामिल हो रहे हैं। तीन दिनों तक विभिन्न सत्रों में खाद्य सुरक्षा, प्रसंस्करण तकनीक और निर्यात संभावनाओं पर चर्चा होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker