Trending

Reliance Loan Scam: CBI की छापेमारी से बढ़ी मुश्किलें

Reliance Loan Scam: CBI raids add to trouble

दिल्ली/प्रतिनिधि : बैंक ऑफ बड़ौदा की शिकायत पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 24 फरवरी को रिलायंस कम्युनिकेशंस के खिलाफ दूसरा मामला दर्ज किया है। इस मामले में कंपनी के प्रमोटर और पूर्व चेयरमैन अनिल अंबानी समेत अन्य लोगों पर आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत पद के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है।

एफआईआर के अनुसार रिलायंस कम्युनिकेशंस ने बैंक ऑफ बड़ौदा से लिए गए ऋणों का कथित रूप से दुरुपयोग किया, जिससे बैंक को 2,220 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। जांच में यह भी सामने आया कि कंपनी की लेखाबही में हेरफेर कर अनियमितताओं को छुपाया गया। यह खाता 2017 में एनपीए घोषित हुआ था, लेकिन बॉम्बे हाई कोर्ट के स्थगन आदेश के कारण इसे धोखाधड़ी घोषित नहीं किया जा सका। 23 फरवरी को स्थगन हटने के बाद बैंक ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद सीबीआई ने छापेमारी कर कई दस्तावेज जब्त किए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker