Trending

Aadhaar Card: गूगल मैप्स पर दिखेंगे आधार केंद्र

Aadhaar Centers to Be Visible on Google Maps

दिल्ली/प्रतिनिधि : भारत सरकार की यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) और टेक कंपनी गूगल के बीच एक अहम साझेदारी की घोषणा की गई है। इस पहल के तहत अब गूगल मैप्स पर देशभर के अधिकृत आधार सेवा केंद्र दिखाई देंगे, जिससे करोड़ों नागरिकों को नजदीकी केंद्र खोजने में आसानी होगी।

नई व्यवस्था में केंद्रों को उनकी सेवाओं — जैसे आधार नामांकन, अपडेट, बायोमेट्रिक सुधार और मोबाइल-ईमेल लिंकिंग — के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में दर्शाया जाएगा। साथ ही केंद्र के खुलने-बंद होने का समय, उपलब्धता और अन्य उपयोगी जानकारी भी मैप्स पर मिलेगी। UIDAI के सीईओ शशि भूषण कुमार के अनुसार यह पहल आधार धारकों की सुविधा बढ़ाने, गलत जानकारी रोकने और देश के 60 हजार से अधिक आधार केंद्रों तक सहज पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। बताया जा रहा है कि भविष्य में गूगल मैप्स के जरिए सीधे अपॉइंटमेंट बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे लोगों का समय और मेहनत दोनों बचेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker