Trending

Bharati Vidyapeeth: रेपोक्सोडी-360 एन्युअल फेस्ट का बैनर लांच

Bharati Vidyapeeth: Banner Launch for the RhapXody 360 Annual Fest

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : नवी मुंबई स्थित भारती विद्यापीठ के बेलपाडा कैंपस में 14 से 18 मार्च तक आयोजित होने वाले वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘रेपोक्सोडी 360’ का भव्य शुभारंभ पोस्टर और बैनर लॉन्च के साथ किया गया। सीएल मीट के दौरान आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

बैनर लॉन्चिंग के अवसर पर कैंपस में बाइक और ऑटो कार रैली निकाली गई, जिसमें छात्रों ने ‘रेपोक्सोडी 360’ का बैनर हाथों में लेकर नाचते-गाते हुए भाग लिया। पूरे परिसर में जोश और रोमांच का माहौल दिखाई दिया। कार्यक्रम में संस्थान के डायरेक्टर डॉ. प्रेमाशीश राय, एचओडी मोना सिन्हा, असिस्टेंट प्रोफेसर सुरभी सतीश और अर्पिता घरत, जनरल सेक्रेटरी मानसी सहित कई कॉलेजों के प्रतिनिधि छात्र और फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे।

भारती विद्यापीठ के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड स्टडी द्वारा आयोजित इस फेस्ट में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ इनडोर गेम्स, ई-स्पोर्ट्स और मैनेजमेंट से जुड़े विभिन्न प्रतिस्पर्धात्मक इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे। असिस्टेंट प्रोफेसर सुरभी सतीश ने बताया कि नवी मुंबई के 31 कॉलेजों को आमंत्रित किया गया है और 2500 से अधिक छात्र इसमें हिस्सा लेंगे।

उन्होंने कहा कि पांच दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में खेल, मनोरंजन और प्रतिभा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। साथ ही नवी मुंबई के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker