Trending

Hind-Di-Chadar: नवी मुंबई-पनवेल आयुक्तों ने तैयारियों का लिया जायजा

Hind-Di-Chadar: Navi Mumbai-Panvel Commissioners Review Preparations

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : खारघर सेक्टर-29 स्थित ओवे मैदान में 28 फरवरी और 1 मार्च को आयोजित होने वाले ‘हिंद-दी-चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर साहिबजी के 350वें शहीदी समारोह को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। विदेशों सहित 18 से 20 लाख श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार कोंकण डिविजनल कमिश्नरेट के नियंत्रण में व्यवस्था कर रही है। आयोजन पनवेल मनपा क्षेत्र में होने के बावजूद नवी मुंबई मनपा भी पूर्ण सहयोग दे रही है।

नवी मुंबई मनपा आयुक्त डॉ. कैलाश शिंदे ने अधिकारियों के साथ समारोह स्थल का निरीक्षण कर पेयजल, शौचालय, लंगर, पार्किंग, हेलीपैड, अनाज भंडारण व बैठक व्यवस्था की समीक्षा की। मेडिकल सुविधाओं में ICU, कार्डियक एम्बुलेंस, फर्स्ट-एड व दवा उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने तथा गर्मी को देखते हुए ORS, जूस व पानी की अतिरिक्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। लंगर क्षेत्र में फायर ब्रिगेड तैनात रखने और परिवहन व्यवस्था सुचारु रखने हेतु पार्किंग ऐप तैयार किया जा रहा है।

मनपा द्वारा आवास, पानी, सफाई, स्वास्थ्य, परिवहन सहित सभी सुविधाओं में सहयोग किया जा रहा है तथा स्कूल-कॉलेजों व सोशल मीडिया के माध्यम से जनजागृति अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त आयुक्त सुनील पवार मुख्य समन्वय अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker