Trending

Hind-Di-Chadar का भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

A grand Cultural Program Dedicated to "Hind-Di-Chadar" Was Held in Navi Mumbai

नवी मुंबई/तुषार पाटील : नवी मुंबई में ‘हिंद-दी-चादर’ के प्रेरक संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से वाशी स्थित विष्णुदास भावे नाट्यगृह में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नवी मुंबई महानगरपालिका द्वारा सुप्रीम काउंसिल ऑफ गुरुद्वारा के सहयोग से आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम में कोंकण विभागीय आयुक्त डॉ. विजय सूर्यवंशी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर साहिब का बलिदान मानवता, साहस और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी में भाईचारा और देशभक्ति की भावना जागृत करते हैं। उपमहापौर दशरथ भगत ने विद्यार्थियों से खारघर में 28 फरवरी और 1 मार्च को होने वाले मुख्य समागम में शामिल होने की अपील की। अतिरिक्त आयुक्त सुनील पवार ने ‘हिंद-दी-चादर’ का अर्थ देश की रक्षा करने वाली ढाल बताते हुए गुरुजी के जीवन से धैर्य और त्याग सीखने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में सिख युवाओं ने पारंपरिक ‘गतका’ का प्रदर्शन किया तथा विद्यार्थियों ने गीत-कविताएं प्रस्तुत कीं। घनसोली की छात्रा कलिना दास द्वारा गाया गया भक्ति गीत विशेष आकर्षण रहा, जिसे राष्ट्रीय एकता का सुंदर उदाहरण बताया गया।

खारघर के ओवे मैदान में गुरु तेग बहादुर साहिब की 350वीं शहादत स्मृति पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker