Trending

Navi Mumbai में जनगणना-2027 की तैयारी शुरू

Preparations for Census 2027 Begin in Navi Mumbai

नवी मुंबई/तुषार पाटील : जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत नवी मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स फॉर्मेशन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान म्युनिसिपल कमिश्नर एवं चीफ सेंसस ऑफिसर डॉ. कैलाश शिंदे ने कहा कि जनगणना से प्राप्त जानकारी विकास के लक्ष्य और नीतियां तय करने में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, इसलिए यह कार्य पूरी सावधानी और बिना त्रुटि के किया जाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि इस बार पहली बार जनगणना डिजिटल तरीके से होगी। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को तकनीकी प्रक्रिया समझकर जिम्मेदारीपूर्वक काम करने के निर्देश दिए गए। कमिश्नर ने विश्वास जताया कि जिस प्रकार हाल के चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए, उसी तरह कर्मचारी सेंसस कार्य भी अनुशासन के साथ पूरा करेंगे।

सिटी सेंसस ऑफिसर एवं ज़ोन-2 के डिप्टी कमिश्नर संजय शिंदे ने कहा कि देश की पहली जनगणना 1872 में हुई थी और यह 16वीं तथा आजादी के बाद 8वीं जनगणना होगी। मोबाइल ऐप के माध्यम से जानकारी दर्ज होगी तथा पते की जियो-टैगिंग की जाएगी। पहले चरण में हाउस लिस्टिंग ग्रुप के अनुसार डेटा संकलित किया जाएगा।

प्रशिक्षण शिविर में डायरेक्टर सेंसस तेजल कटारे और स्टैटिस्टिकल लॉ ऑफिसर तुषार पाटिल द्वारा विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया जाएगा। प्रशिक्षण का पहला दिन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker