Trending

APMC में 20 साल से नहीं हुआ निरीक्षण

APMC Hasn't Been Inspected for 20 Years

नवीमुंबई/सान्वी देशपांडे: मुंबई के एशिया के सबसे बड़े थोक बाजारों में शामिल APMC फल-सब्ज़ी मार्केट में पिछले दो दशकों से अधिक समय से ऑफिस इंस्पेक्शन नहीं होने का मामला सामने आया है। इससे मार्केट कमेटी को सेस राजस्व में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

नियमों के अनुसार व्यापारियों के खरीद-बिक्री रिकॉर्ड, एंट्री-एग्जिट रजिस्टर, बिल बुक, बैलेंस शीट और सेस भुगतान दस्तावेज़ों की नियमित जांच आवश्यक होती है, जिससे पारदर्शिता और लाइसेंस शर्तों का पालन सुनिश्चित होता है। लेकिन फल-सब्ज़ी सेक्शन में यह प्रक्रिया वर्षों से लागू नहीं की गई। विशेषज्ञों का मानना है कि यहां रोज़ बड़े टर्नओवर के कारण ऑडिट होने पर करोड़ों की बकाया राशि सामने आ सकती है। मिलीभगत की आशंका भी जताई जा रही है। व्यापारी और किसान संगठन स्वतंत्र जांच की मांग कर रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker