Trending

Budget Session में फडणवीस का विज़न 2047

Fadnavis's Vision 2047 in the Budget Session

मुंबई/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र के बजट सत्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के विकास का विस्तृत रोडमैप पेश करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष का रुख भ्रमित करने वाला है और कुछ मुद्दों को जानबूझकर लोगों में कन्फ्यूजन फैलाने के लिए उठाया जा रहा है। विधानसभा में भास्कर जाधव द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज और टीपू सुल्तान की तुलना उठाए जाने पर मुख्यमंत्री ने कड़ा ऐतराज़ जताया और कहा कि महाराज की तुलना करना ही गलत है।

आर्थिक मुद्दों पर बोलते हुए उन्होंने बताया कि देश की GDP में महाराष्ट्र का हिस्सा लगातार बढ़ रहा है — 2021-22 में 13.1%, 2022-23 में 13.5%, 2023-24 में 13.8% और 2024-25 में 14%। उन्होंने जयंत पाटिल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था को आंकड़ों से समझाने की आवश्यकता नहीं है, राज्य सभी कर्ज पैरामीटर पूरे कर चुका है।मुख्यमंत्री ने 2047 तक विकसित महाराष्ट्र का विज़न रखते हुए हर जिले के लिए अलग योजना, DPDC को 25% फंड, हर साल 10 लाख रोजगार और 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य घोषित किया। साथ ही AI, नई टेक्नोलॉजी और वित्तीय अनुशासन के जरिए राजकोषीय घाटा 2.5% से नीचे लाने की बात कही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker