
Air Pollution: पुणे में कंस्ट्रक्शन साइट्स पर लगेंगे एयर सेंसर
Air Sensors to be Installed at Construction Sites in Pune
पुणे/प्रतिनिधि : पुणे शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (PMC) ने नई पहल शुरू करने का निर्णय लिया है। मेयर मंजुषा नागपुरे ने बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि शहर की विभिन्न कंस्ट्रक्शन साइट्स पर कम कीमत वाले एयर क्वालिटी सेंसर लगाए जाएंगे। इस संबंध में सभी कॉन्ट्रैक्टर्स को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि इन सेंसर के माध्यम से निगम को रियल-टाइम में प्रदूषण स्तर की जानकारी मिलेगी। प्राप्त डेटा के आधार पर एक बिल्डिंग इंस्पेक्टर साइट का निरीक्षण कर उचित समाधान और सुधारात्मक उपाय सुझाएगा। इससे निर्माण कार्यों से होने वाले धूल-प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी। मेयर ने नागरिकों, ठेकेदारों और बिल्डरों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वायु प्रदूषण केवल प्रशासन नहीं बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से मिलकर स्वच्छ और स्वस्थ पुणे बनाने का संकल्प लेने का आग्रह किया।



