Trending

T20 World Cup: सेमीफाइनल की राह में भारत-जिम्बाब्वे भिड़ंत

T20 World Cup: India-Zimbabwe Clash on the Way to the Semi-Finals

चेन्नई/प्रतिनिधि : ICC Men’s T20 World Cup के सुपर-8 राउंड में आज चेन्नई के M. A. Chidambaram Stadium में भारत और जिम्बाब्वे आमने-सामने होंगे। सेमीफाइनल की दौड़ के लिहाज़ से यह मुकाबला बेहद निर्णायक माना जा रहा है। दोनों टीमों पर दबाव रहेगा, क्योंकि एक हार टूर्नामेंट की तस्वीर बदल सकती है।

फिलहाल ग्रुप-1 की अंकतालिका में भारत तीसरे स्थान पर है, जबकि वेस्टइंडीज पहले और दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। जिम्बाब्वे चौथे स्थान पर है, लेकिन वह उलटफेर करने में सक्षम टीम मानी जाती है। भारतीय टीम को सुपर-8 में अभी जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच खेलने हैं। सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार रखने के लिए भारत को न सिर्फ जीत दर्ज करनी होगी, बल्कि बेहतर रन-रेट के लिए बड़े अंतर से जीत भी जरूरी होगी। ऐसे में आज का मुकाबला करो या मरो जैसा बन गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker