Rajya Sabha Elections: नामांकन प्रक्रिया शुरू
Rajya Sabha Elections: Nomination Process Begins

दिल्ली/प्रतिनिधि : केंद्रीय चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 37 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इनमें राज्य की 7 सीटें भी शामिल हैं। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 5 मार्च तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। इसके बाद 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) की जाएगी, जबकि 9 मार्च तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं।
यदि आवश्यक हुआ और सीटों पर निर्विरोध चुनाव नहीं हुआ, तो 16 मार्च को मतदान कराया जाएगा। उसी दिन शाम को मतगणना भी पूरी कर ली जाएगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इन सीटों पर चुनाव इसलिए कराए जा रहे हैं क्योंकि शरद पवार समेत राज्य के 7 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल महीने में समाप्त हो रहा है। नए सदस्यों का चुनाव कर राज्यसभा की रिक्त होने वाली सीटों को भरा जाएगा।



