Trending

Highway Permits के लिए नया ‘राजमार्ग प्रवेश’ पोर्टल लॉन्च

New 'Rajasthya Pravesh' Portal Launched for Highway Permits

मुंबई/प्रतिनिधि : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नेशनल हाईवे से जुड़े परमिट की प्रक्रिया को आसान बनाने के उद्देश्य से रिवाइज्ड ‘राजमार्ग प्रवेश’ वेब पोर्टल लॉन्च किया। यह पोर्टल सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा तैयार किया गया है और और इसे http://rajmargpravesh.morth.gov.in पर एक्सेस किया जा सकता है।

नए पोर्टल के माध्यम से नागरिक, व्यवसायिक संस्थान और उद्योग नेशनल हाईवे के किनारे पेट्रोल पंप, वेसाइड सुविधाएं या निजी संपत्ति तक पहुंच के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा सरकारी व निजी एजेंसियां पानी और गैस पाइपलाइन, ऑप्टिकल फाइबर केबल, बिजली लाइन सहित अन्य सेवाओं के लिए भी अनुमति ले सकेंगी। सरकार का दावा है कि यह डिजिटल प्रणाली अनुमोदन प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाएगी। इससे ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ावा मिलेगा तथा नागरिकों और उद्योगों का समय व श्रम दोनों बचेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker