Trending

Bilaspur: बिलासपुर में खैर लकड़ी तस्करी पकड़ी गई

Khair Wood Smugglers Caught in Bilaspur

बिलासपुर/प्रतिनिधि : बिलासपुर में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाका लगाकर एक संदिग्ध वाहन को पकड़ा। गाड़ी में तीन लोग सवार थे। तलाशी के दौरान वाहन से खैर की लकड़ी के मोछे बरामद हुए, जिसके बाद टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया।

डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पकड़ी गई गाड़ी को रेंज कार्यालय में खड़ा कर विस्तृत जांच की जा रही है और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध कटान और लकड़ी तस्करी के मामलों में विभाग सख्त कदम उठाएगा। साथ ही स्थानीय नागरिकों से अपील की गई है कि यदि कहीं भी वन संपदा को नुकसान पहुंचाने या अवैध कटान की गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत वन विभाग या पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर पर्यावरण की रक्षा की जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker