Digital Arrest ठगी में CBI की बड़ी कार्रवाई
CBI Takes Major Action in Digital Arrest Scam

विशेष/प्रतिनिधि : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 1.86 करोड़ रुपये की कथित ‘डिजिटल अरेस्ट’ साइबर ठगी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए छह राज्यों में एक साथ छापेमारी कर तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई केरल के कोट्टायम में एक वरिष्ठ नागरिक से ठगी की घटना के बाद शुरू की गई जांच के आधार पर की गई।
जांच के दौरान एजेंसी ने गोवा से एक म्यूल अकाउंट ऑपरेटर, नागपुर से एक शेल कंपनी संचालक और बेंगलुरु से फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाले आरोपी को हिरासत में लिया। तलाशी अभियान में भारी मात्रा में डिजिटल उपकरण, डेबिट कार्ड, मोबाइल फोन और संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह संगठित गिरोह देश के कई राज्यों में सक्रिय था और इसके अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधियों से भी जुड़े होने की आशंका है। सीबीआई अब पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़कर इस रैकेट को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए विस्तृत जांच कर रही है।



