Israel Visit : मोदी को इज़राइल का सर्वोच्च संसदीय सम्मान
Modi Receives Israel's Highest Parliamentary Honor

विशेष/प्रतिनिधि : भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इज़राइल की संसद नेसेट द्वारा उसके सर्वोच्च संसदीय सम्मान “स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल” से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित पदक नेसेट के स्पीकर ने उन्हें प्रदान किया। प्रधानमंत्री मोदी इस सम्मान को प्राप्त करने वाले विश्व के पहले नेता बन गए हैं।
इज़राइल ने यह सम्मान भारत-इज़राइल रणनीतिक साझेदारी को सुदृढ़ करने, सुरक्षा-तकनीकी सहयोग बढ़ाने तथा द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में उनकी निर्णायक नेतृत्व भूमिका के लिए दिया है। प्रधानमंत्री मोदी उन चुनिंदा वैश्विक नेताओं में शामिल हैं जिन्हें इज़राइल और फिलिस्तीन दोनों के शीर्ष सम्मान प्राप्त हुए हैं। वर्ष 2018 में उन्हें फिलिस्तीन का सर्वोच्च नागरिक सम्मान “ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ पैलेस्टाइन” भी प्रदान किया गया था। विशेषज्ञों के अनुसार यह सम्मान पश्चिम एशिया में भारत की संतुलित और स्वतंत्र विदेश नीति की वैश्विक स्वीकार्यता को दर्शाता है।



