Sustainable Summit: दिल्ली में सस्टेनेबल डेवलपमेंट समिट शुरू
Sustainable Development Summit Begins in Delhi

दिल्ली/प्रतिनिधि : नई दिल्ली में वर्ल्ड सस्टेनेबल डेवलपमेंट समिट का 25वां संस्करण शुरू हो गया है। The Energy and Resources Institute (टेरी) द्वारा आयोजित यह तीन दिवसीय सम्मेलन 27 फरवरी तक Taj Palace Hotel में चलेगा। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री Bhupender Yadav ने इसका उद्घाटन किया।
सिल्वर जुबली संस्करण में जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा संक्रमण, सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण जैसे वैश्विक मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श हो रहा है। इस वर्ष का विषय “Transformation: Vision, Voices and Values for Sustainable Development” रखा गया है, जिसका उद्देश्य नीति-निर्माताओं, वैज्ञानिकों और उद्योग जगत को साझा मंच प्रदान करना है। समिट के साथ ‘हिम-कनेक्ट’ कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है, जिसमें National Mission on Himalayan Studies के तहत विकसित 24 से अधिक तकनीक, प्रोटोटाइप और पेटेंट प्रदर्शित किए जा रहे हैं। इसमें 100 से ज्यादा स्टार्टअप, निवेशक और नीति-निर्माता भाग लेकर हिमालयी क्षेत्र के सतत विकास पर चर्चा कर रहे हैं।



