Seemanchal Tour: सीमांचल दौरे पर अमित शाह
Amit Shah on Seemanchal Tour

सीमांचल/प्रतिनिधि : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिवसीय सीमांचल दौरे के तहत शुक्रवार को पूर्णिया सैन्य हवाई अड्डे पर पहुंचे। उनके आगमन पर भारतीय जनता पार्टी और जनता दल (यू) के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर संक्षिप्त मुलाकात और चर्चा के बाद अमित शाह पूर्णिया से किशनगंज के लिए रवाना हुए, जहां वे क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा हालात को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे।
दौरे को लेकर बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि सीमांचल क्षेत्र में घुसपैठ और आंतरिक नक्सलवाद जैसे मुद्दे गंभीर चुनौती बने हुए हैं, ऐसे में गृहमंत्री का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए पहुंचे। पार्टी नेताओं के अनुसार इस दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सीमा प्रबंधन और विकास योजनाओं की प्रगति पर भी विस्तृत चर्चा होने की संभावना है।



