Trending

Kashmir Visit : उपराष्ट्रपति का पहला कश्मीर दौरा

Vice President's First Visit to Kashmir

जम्मू-कश्मीर/प्रतिनिधि : भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन दो दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर पहुंचे हैं। शुक्रवार को श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उनके आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पदभार संभालने के बाद यह उनका जम्मू-कश्मीर का पहला आधिकारिक दौरा है, जिसे प्रशासनिक और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

हवाई अड्डे पर उपराष्ट्रपति की अगवानी करने वालों में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री सकीना इटू सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा, प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा तथा शैक्षणिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। इस यात्रा को केंद्र और प्रदेश के बीच समन्वय तथा विकास योजनाओं की गति तेज करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker