Trending

PM Modi : इंस्टाग्राम पर मोदी का विश्व रिकॉर्ड

PM Modi : Modi's World Record on Instagram

दिल्ली/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर वैश्विक रिकॉर्ड कायम किया है। इसके साथ ही वे इस मंच पर इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले विश्व नेता और राजनेता बन गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी वर्ष 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़े थे और तब से उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती रही है।

इंस्टाग्राम पर उनकी लोकप्रियता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करीब 4 करोड़ 32 लाख फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जो मोदी के मुकाबले आधे से भी कम हैं। इतना ही नहीं, अगले पांच प्रमुख वैश्विक नेताओं के कुल फॉलोअर्स मिलाकर भी प्रधानमंत्री मोदी के बराबर नहीं पहुंचते। भारत में भी वे सबसे आगे हैं, जबकि दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगभग 1 करोड़ 60 लाख फॉलोअर्स के साथ मौजूद हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker