Trending

Shegaon में नेशनल हेल्थ फेयर का उद्घाटन

National Health Fair Inaugurated in Shegaon

शेगांव/प्रतिनिधि : द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को शेगांव (जिला बुलढाणा) में आयोजित नेशनल हेल्थ फेयर-2026 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एक मज़बूत राष्ट्र के निर्माण में स्वस्थ नागरिकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है और इसमें आयुष चिकित्सा प्रणाली का विशेष योगदान है।

राष्ट्रपति ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि आज विश्व स्तर पर आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्धा और होम्योपैथी जैसी पारंपरिक उपचार पद्धतियों के महत्व को व्यापक रूप से स्वीकार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि योग की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और इससे पूरी दुनिया लाभान्वित हो रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार के सतत प्रयासों से आयुष पद्धति को वैश्विक पहचान मिल रही है तथा लोगों को भरोसेमंद, प्राकृतिक और समग्र उपचार का विकल्प उपलब्ध हो रहा है। राष्ट्रपति ने नागरिकों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने का आह्वान भी किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker