Trending
Israeli Visit: नेसेट में मोदी का ऐतिहासिक संबोधन
Israeli Visit: Modi's Historic Address to the Knesset

विशेष/प्रतिनिधि : भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इज़रायल की संसद नेसेट को संबोधित करते हुए आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक एकजुटता का आह्वान किया। किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला संबोधन रहा। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि आतंकवाद कहीं भी हो, वह पूरी दुनिया की शांति के लिए खतरा है और भारत भी लंबे समय से इसकी पीड़ा झेलता आया है।
प्रधानमंत्री ने 7 अक्टूबर 2023 को हमास के हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति दोहराई। उन्होंने कहा कि भारत और इज़रायल स्वाभाविक साझेदार हैं—एक तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और दूसरा नवाचार का वैश्विक केंद्र। मोदी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद समर्थित गाज़ा शांति पहल का समर्थन करते हुए क्षेत्र में न्यायपूर्ण और स्थायी शांति की आवश्यकता पर बल दिया।



