Trending

Budget Session: मुंबई में निर्माण पर AI-IoT निगरानी लागू होगी

Budget Session: AI-IoT Monitoring of Construction in Mumbai to Be Implemented

मुंबई/प्रतिनिधि : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधान परिषद में बताया कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) को शहर में चल रहे सभी निर्माण कार्यों की निगरानी के लिए इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित प्रणाली विकसित करने का निर्देश दिया गया है। यह सिस्टम जल्द लागू होगा और निर्माण स्थलों पर प्रदूषण नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी।

विधायक अनिल परब ने बांद्रा पूर्व स्थित सरकारी कॉलोनी में बॉम्बे हाई कोर्ट की इमारत के निर्माण में वायु प्रदूषण नियमों के उल्लंघन का मुद्दा उठाया। पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री पंकजा मुंडे ने बताया कि संबंधित निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई है और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कदम उठेंगे। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने पुणे-नासिक हाई-स्पीड रेल परियोजना के मूल मार्ग पर केंद्र सरकार की आपत्ति की जानकारी दी। जायंट मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप के एंटीना में बाधा आने के कारण परियोजना फिलहाल रुकी है। सरकार वैकल्पिक मार्ग पर विशेषज्ञों की मदद से योजना तैयार करेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker