Trending

BMC : प्रदूषण पर असलम शेख का सरकार पर हमला

BMC: Aslam Shaikh Attacks Government Over Pollution

मुंबई/प्रतिनिधि : मुंबई में बढ़ते प्रदूषण को लेकर पूर्व मंत्री असलम शेख ने राज्य सरकार पर तीखी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि महानगर में लगातार खराब हो रहे एयर क्वालिटी इंडेक्स के बावजूद सरकार ने अब तक कोई ठोस और प्रभावी कदम नहीं उठाए हैं। उनके मुताबिक, नागरिकों के स्वास्थ्य से जुड़ा यह मुद्दा प्राथमिकता पर होना चाहिए था, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर गंभीरता दिखाई नहीं दे रही है।

मालेगांव म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में नमाज़ पढ़ने से जुड़े हालिया विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था को बेवजह राजनीतिक मुद्दा बनाना उचित नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कई कर्मचारी अपनी डेस्क पर भगवान की तस्वीरें रखते हैं, जिसे भी विवाद का विषय नहीं बनाया जाता। उन्होंने आगे कहा कि आम लोगों को वास्तविक राहत देने के लिए सरकार को पानी, सड़क और बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे मूलभूत मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker