Trending

Navi Mumbai में प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन 650 करोड़ पार

Property Tax Collection in Navi Mumbai Surpasses ₹650 crore

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : नवी मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (NMMC) के प्रॉपर्टी टैक्स विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 650 करोड़ रुपये का कर संग्रह किया है। कुल 1,82,894 टैक्सदाताओं से यह रकम प्राप्त हुई, जिसमें 62 प्रतिशत नागरिकों ने 383 करोड़ रुपये डिजिटल माध्यम से जमा किए, जबकि 38 प्रतिशत ने 267 करोड़ रुपये ऑफलाइन भुगतान किया।

कॉर्पोरेशन ने UPI, QR कोड, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, NEFT/RTGS और IMPS जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। घर बैठे सुरक्षित और पारदर्शी भुगतान व्यवस्था के कारण नागरिकों का ऑनलाइन भुगतान की ओर रुझान लगातार बढ़ रहा है। बकायेदारों को SMS और WhatsApp के माध्यम से लिंक भेजकर भुगतान की याद दिलाई जा रही है।

बार-बार नोटिस के बावजूद कर न भरने वालों पर निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक 77 प्रॉपर्टी सीज़ की जा चुकी हैं, जिससे लगभग 39 करोड़ रुपये की वसूली हुई। 1,608 बड़े बकायेदारों को 7 दिन और 48 घंटे के नोटिस जारी किए गए हैं तथा फिलहाल औद्योगिक संपत्तियों पर कार्रवाई जारी है।

म्युनिसिपल कमिश्नर डॉ. कैलाश शिंदे ने कहा कि शहर के विकास के लिए कर आवश्यक है और बार-बार चेतावनी के बाद भी टैक्स न देने वालों के खिलाफ आगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker