Trending

Sant Tukaram बीज से पहले स्वास्थ्य सुरक्षा आदेश

Health Safety Orders Issued Before the Birth of Sant Tukaram

पुणे/प्रतिनिधि : पुणे जिले के श्रीक्षेत्र देहू में 03 से 05 मार्च 2026 तक संत तुकाराम महाराज बीज सोहले का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में वारकरी और श्रद्धालु पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने विशेष एहतियाती कदम उठाए हैं।

जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट जितेंद्र डूडी ने मुंबई पुलिस एक्ट 1951 की धारा 33(1)(l) के तहत आदेश जारी किए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार संक्रामक रोग से पीड़ित व्यक्ति देहू नगर पंचायत की सीमा में सार्वजनिक सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश नहीं करेंगे। यदि किसी क्षेत्र में संक्रमित व्यक्ति पाया जाता है, तो उसे नगर पंचायत द्वारा तैयार किए गए विशेष शेड में रहना अनिवार्य होगा। प्रशासन ने भक्तों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर लागू की गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker