Trending

T20 World Cup में इंग्लैंड का दबदबा जारी

England's Dominance Continues in the T20 World Cup

विशेष/प्रतिनिधि : इंग्लैंड ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इस जीत के साथ इंग्लैंड लगातार पांचवीं बार टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंच गया।

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए टीम की जीत की नींव रखी। वे टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सेंचुरी लगाने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। ब्रूक की पारी ने मैच का रुख इंग्लैंड की ओर मोड़ दिया, लेकिन उनके आउट होने के बाद पाकिस्तान ने वापसी करते हुए दबाव बना दिया। आखिरी ओवर तक मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां इंग्लैंड ने 2 विकेट से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया। इधर, आज सुपर-8 चरण में श्रीलंका और न्यूज़ीलैंड आमने-सामने होंगे। कोलंबो में होने वाला यह मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker