
Mumbai Pollution पर असलम शेख का सरकार पर हमला
Aslam Shaikh Attacks Government Over Mumbai Pollution
मुंबई/प्रतिनिधि : असलम शेख ने आज मुंबई में बढ़ते प्रदूषण को लेकर राज्य सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि महानगर में लगातार खराब हो रहे एयर क्वालिटी इंडेक्स को नियंत्रित करने के लिए समय रहते ठोस नीति बनानी चाहिए थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी निर्णय सामने नहीं आया है। उनके मुताबिक, प्रदूषण से आम नागरिकों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है और प्रशासन को आपात स्तर पर कदम उठाने चाहिए।
मालेगांव की हालिया घटना का ज़िक्र करते हुए उन्होंने मालेगांव म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में नमाज़ पढ़ने को लेकर उठे विवाद को अनावश्यक बताया। उन्होंने कहा कि जैसे कर्मचारी अपनी आस्था के अनुसार डेस्क पर भगवान की तस्वीर रखते हैं, वैसे ही धार्मिक आस्था को विवाद का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से पानी, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने तथा आम आदमी को राहत पहुंचाने की मांग भी की।



