Trending

Operation Sindoor: दुनिया का सबसे लंबा BVR युद्ध

Operation Sindoor: The World's Longest BVR War

विशेष/प्रतिनिधि : लंदन स्थित सैन्य-रणनीतिक थिंक टैंक International Institute for Strategic Studies (IISS) की मिलिट्री बैलेंस 2026 रिपोर्ट में भारत-पाकिस्तान के बीच पिछले वर्ष मई में हुए सैन्य गतिरोध को दुनिया का सबसे लंबा बियॉन्ड-विजुअल-रेंज (BVR) वायु-से-वायु संघर्ष बताया गया है। 87 घंटे तक चले इस टकराव को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया था।

रिपोर्ट के अनुसार, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने Dassault Rafale और Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमानों से लंबी दूरी के हमले शुरू किए। इस दौरान लगभग 300 किमी दूरी से S-400 missile system द्वारा एक पाकिस्तानी विमान मार गिराने का दावा दर्ज हुआ। भारतीय वायुसेना ने आज़ाद जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तानी पंजाब में नौ कथित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। भारत के अनुसार हमलों में MBDA SCALP-EG क्रूज मिसाइल और Safran AASM Hammer गाइडेड बमों का उपयोग किया गया, हालांकि हथियारों को लेकर विभिन्न रिपोर्टों में मतभेद हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker