Trending

PM Modi दो दिवसीय इज़राइल दौरे पर रवाना

PM Modi Departs for a Two-Day Visit to Israel

दिल्ली/प्रतिनिधि : नरेंद्र मोदी आज सुबह दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर इज़राइल रवाना हो गए। प्रस्थान से पहले जारी अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि भारत-इज़राइल संबंध एक मजबूत और बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी में बदल चुके हैं, जिसमें पिछले कुछ वर्षों में उल्लेखनीय तेजी आई है।

प्रधानमंत्री ने अपने समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ होने वाली बैठकों को अहम बताते हुए कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, नवाचार, कृषि, जल प्रबंधन, रक्षा-सुरक्षा, व्यापार और निवेश जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और विस्तार दिया जाएगा। मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच तकनीकी सहयोग और स्टार्ट-अप साझेदारी को नई दिशा देगी। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री इज़राइल में बसे भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीय वर्षों से दोनों देशों की मित्रता को मजबूत बनाने में सेतु की भूमिका निभा रहे हैं और भारत-इज़राइल संबंधों की सबसे बड़ी ताकत भी वही हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker