UdayBhanu Cheeb की गिरफ्तारी पर कांग्रेस सड़क पर
Congress Takes to the Streets Over the Arrest of Uday Bhanu Cheeb

बिहार/प्रतिनिधि : बिहार के कैमूर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों और भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चीब की गिरफ्तारी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से एकता चौक तक विरोध मार्च निकाला और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान शांतिपूर्ण शर्टलेस विरोध करने पर चीब और उनके साथियों को गिरफ्तार किया गया। नेताओं ने इसे आवाज दबाने की कार्रवाई बताते हुए तानाशाही करार दिया।कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुचीत पांडे सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। नेताओं ने चेतावनी दी कि दमन जारी रहा तो आंदोलन तेज होगा। यह विरोध पटना समेत अन्य जिलों में चल रहे अभियान का हिस्सा बताया गया।



